रस्सी के सहारे आयशर ट्रक के पीछे बंधी मिली युवक की लाश

0
11

प्रयागराज: पूरामुफ्ती थाना से कुछ कदम दूर एक युवक की लाश आयशर ट्रक (Eicher truck) में रस्सी के सहारे बंधी हुई मिली है। युवक की लाश मिलने की सूचना मिलते ही चारो तरफ सनसनी फैल गई। युवक का दोनों पैर जमीन पर टिका हुआ है, ऐसे में आत्महत्या संभव नहीं है। मौके की परिस्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि युवक को मौत के घाट उतारने के बाद आत्म हत्या का रूप देने के लिए हत्यारोपियों ने अपने बचाव में लाश को आयशर ट्रक (Eicher truck) के पीछे बांध दिया है। बहरहाल कुछ भी हो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई खुलकर सामने आना तय है।

सूचना प्राप्त होने के बाद पूरामुफ्ती पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद युवक के मौत के पीछे की क्या कहानी है और किस परिस्थितियों में मौत हुई है? परिजनों से पूंछ-ताछ कर साक्ष्य संकलित करने में स्थानीय पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवक एक दिन पहले ही घर आया था। वह बाहर रहकर डेंटर का काम करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी सैफ उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र नफीश एक दिन पहले घर आया था और बीती रात युवक के फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कुछ देर बात करने के बाद युवक परिजनों से बिना बताए घर से बाहर चला गया। रात बीतने के बाद भी युवक के घर ना पहुंचने पर परिजनों के बीच घबराहट महसूस होने लगी। सुबह होते ही युवक की लाश पुरानी बाजार स्थित मस्जिद के पीछे खड़ी आयशर ट्रक में रस्सी के सहारे बंधी हुई मिली। मामले की सूचना परिजनों को दी गयी। परिजनों के बीच यह जानकारी जैसे ही पहुंची रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और दहाड़े मारकर रोने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here