HomeUncategorizedबीजेपी स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने पार्टी के सदस्यों को दी...

बीजेपी स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने पार्टी के सदस्यों को दी शुभकामनाये

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44वां वर्षगांठ सेलिब्रेट कर रही है। इस उपलक्ष में देश के प्रधानमंत्री सहित राज्य के मुख्यमंत्रियों ने भी बधाईया और शुभकामनाएं दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज यानि गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर प्रदेश और देश के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि, ” बीजेपी के 44वें स्थापना दिवस की सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई! राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के यशस्वी नेतृत्व में हम सभी ‘सेवा ही संगठन’ को चरितार्थ करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया है। इस मौके पर उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) तथा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) समेत तमाम कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular