Homeराज्यकर्नाटकKarnataka: चिकन के लिए पिता ने ली अपने बेटे की जान

Karnataka: चिकन के लिए पिता ने ली अपने बेटे की जान

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक परिवार में घर में बनी चिकन करी खाने को नहीं मिलने पर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक 32 वर्षीय लड़के की उसके पिता ने कथित तौर पर लकड़ी के डंडे से पिटाई कर दी। जिससे उस लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को इस जानकारी का खुलासा किया। घटना मंगलवार को जिले के सुलिया तालुक के गुट्टीगर में हुई।

मृतक की पहचान शिवराम के रूप में की गई है। उसके घर में बनी चिकन करी खाने के मुद्दे पर अपने पिता शीना के साथ विवाद हो गया और उसके बाद उसके पिता ने कथित रूप से उसकी हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि शिवराम का पिता जब घर लौटा तब तक घर में बनी चिकन करी खाई जा चुकी थी। इसको लेकर शिवराम का अपने पिता से झगड़ा हो गया। इसी दौरान गुस्से में तमतमाए शिवराम के पिता ने उसको लकड़ी के डंडे से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिवराम के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular