Homeराज्यतेलंगानाTelangana: बीजेपी के चीफ संजय कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Telangana: बीजेपी के चीफ संजय कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी के चीफ बंदी संजय कुमार (Sanjay Kumar) को पुलिस ने उनके करीमनगर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है। संजय कुमार को ऐसे समय में हिरासत में लिया गया है। जब तीन दिन बाद यानि 8 अप्रैल को देश के प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) राज्य के दौरे पर पहुंचने वाले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस देर रात करीमनगर में बंदी संजय कुमार के आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।

बीजेपी नेता के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को रोकने की कोशिश की

भारतीय जनता पार्टी के चीफ बंदी संजय कुमार को हिरासत में लिए जाने के समय वहां पर तनाव की स्थिति बन गई जब बीजेपी नेता के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को रोकने की कोशिश की। पुलिस संजय कुमार को उठाकर ले गई और उन्हें वैन में बिठाया। रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी नेता को नालगौंडा जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। अभी तक हिरासत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

यह केवल तेलंगाना में पीएम मोदी के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने की कोशिश है: रेड्डी

बीजेपी ने बंदी संजय कुमार की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव प्रमेंदर रेड्डी ने कहा, बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय को पुलिस ने आधी रात को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें करीमनगर स्थित उनके आवास से अवैध रूप से पकड़ा गया। रेड्डी ने आरोप लगाया कि, यह केवल तेलंगाना में पीएम मोदी के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने की कोशिश है। आखिर बंदी संजय कहां चले जाते, उन्हें सुबह कानूनी कार्रवाई शुरू करनी चाहिए थी।

पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ राज्य भर में प्रदर्शन करेंगे: रेड्डी

महासचिव प्रमेंदर रेड्डी ने सवाल किया, “एक सांसद के खिलाफ आधी रात को इस कार्रवाई की क्या जरूरत थी? अपराध क्या है और क्या केस है? वे हमें कुछ भी नहीं बता रहे हैं। ये केवल इसलिए है कि वह पेपर लीक मामले पर लगातार राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।” प्रमेंदर रेड्डी ने आगे कहा कि, हम पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ राज्य भर में प्रदर्शन करेंगे।”

बता दे कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 8 अप्रैल को तेलंगााना पहुंच रहे हैं। जहाँ प्रधानमंत्री सिकंदराबाद से तिरुपति के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) को हरी झंडी दिखाने के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं की शुभारम्भ करने वाले है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular