Jharkhand: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार छात्रों की मौत

दोहरनगर के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई।

0
motorcycle collision

Jharkhand: मंगलवार को हजारीबाग के बड़कागांव-टंडवा रोड पर महतीकारा गांव के पास दोहरनगर में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में चार छात्रों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़कागांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों में आग लग गई।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य की मौत हजारीबाग से रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाते वक्त हुई। सिंह ने बताया कि बड़कागांव के नगड़ी गांव निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद समीर व 22 वर्षीय मोहम्मद साहिल उर्फ नेपाली महटिकरा की ओर से आ रहे थे, जबकि विपरीत दिशा से आ रही बाइक पर 20 वर्षीय दिलीप, 18 वर्षीय अनिल कुमार और 22 वर्षीय नीतीश कुमार सवार थे।

तीनों चमगढ़ा के रहने वाले थे। दोहरनगर के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में समीर, साहिल और दिलीप की मौके पर मौत हो गई। जबकि चौथे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा देकर लौट रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here