Homeन्यूज़क्राइमJharkhand: स्टेशन के पटरी पर मिला महिला और 3 बच्चों का शव

Jharkhand: स्टेशन के पटरी पर मिला महिला और 3 बच्चों का शव

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर निमिया में बुधवार को रेलवे पटरी पर कथित रूप से ट्रेन से कटे एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिले हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस अधिकारी चंदन कुमार सिन्हा ने दावा किया कि घटना के बारे में जानने के बाद, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सदल बाल घटना स्थल का दौरा किया और ट्रैक के बीच और किनारे पर शवों को देखा।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक छानबीन के अनुसार महिला की पहचान हरिहरगंज थाना क्षेत्र निवासी मनिता देवी (30) के रुप में हुई है। मृत तीनों बच्चे इसी महिला के है। इनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। सभी बच्चों की उम्र चार से आठ वर्ष के बीच है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला दुर्घटना प्रतीत है। लेकिन इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल महिला के परिवार को सूचित कर दिया गया है और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular