सिद्धार्थनगर जिले में संदिग्ध अवस्था में मिली एक 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश

0
8

सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar district) के थाना क्षेत्र के परसा शुक्रउल्लाह गाँव के पास के नाले में संदिग्ध अवस्था में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली है। लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत सी फ़ैल गई। लाश को देखकर स्थानीय लोगों ने मुकामी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

मृतक की पहचान गाँव के ही रामकिशुन के रूप में हुई, जिसके बाद मृतक के परिवार में मातम सा छा गया। वहीं परिवार के सदस्यों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं जिले के एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उसका थानाक्षेत्र के परसा शुक्रउल्लाह में लाश की सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुँच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here