UP: प्राचीन देवी माँ के मंदिर में भक्तो की लगी लम्बी कतार

जिला प्रशासन ने योगी सरकार के निर्देश पर मंदिर में अखंड रामायण पाठ व देवी जागरण का आयोजन किया।

0
19

Hardoi: आज महाष्टमी है और इसी के साथ देवी माँ के मंदिर में भक्तो की लम्बी कतार लगी हुई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के हरदोई (hardoi) जनपद के मोहलिया शिवपार के 200 वर्ष पुराने काली मंदिर में नवरात्रि की महाअष्टमी पर भक्तजन सुबह 4 बजे से पहुंचना शुरू कर दिए। जहाँ माता रानी के भक्त- प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अखंड रामायण पाठ व देवी जागरण का आयोजन करवाया है।

हरदोई (hardoi) के मोहलिया शिवपार में 200 वर्ष पुराने माता काली के मंदिर में रोजान हज़ारो लोग दर्शन करने आते है। जहाँ आज महाष्टमी के दिन भक्तो की लम्बी कतार लगी हुई है। सभी भक्तजन देवी माँ का दर्शन करने सुबह से पहुंचे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here