Homeराज्यउत्तर प्रदेशघर में माँ को कैद कर 1.10 लाख नगद और गहने लेकर...

घर में माँ को कैद कर 1.10 लाख नगद और गहने लेकर युवती फरार

साहिबाबाद क्षेत्र की एक काॅलोनी में रहने वाली युवती अपनी ही मां को घर में कैद कर एक लाख नगद रुपए और जेवर लेकर घर से भाग गई। युवती के परिवार वालो ने ने एक व्यक्ति पर बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने साहिबाबाद थाने में अपहरण की शंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

साहिबाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।सोमवार के दिन वो और उनका बेटा काम पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी और 18 साल की बेटी थी। तभी बेटी ने घर का मेन गेट बाहर से बंद कर दिया और कही चली गयी। गेट बंद मिलने पर उनकी पत्नी ने फ़ोन कर उन्हें सारी बाते बताई। उसके बाद परिवार वाले उस लड़की को आसपास में ढूंढ़ने लगे।उन्होंने अपने रिश्तेदारों से भी इस बारे में पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार वालो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और साहिबाबाद थाने जाकर फरियाद दी। आरोप है कि राहुल नाम का लड़का जो की भोपुरा में रहता है, उसने उनकी बेटी को बहलाया और घर में रखे 1.10 लाख रुपये, सोने और चांदी के करीब पांच लाख कीमत के गहने लेकर फरार है।

युवती के पिता का कहना है की उस वक़्त उनकी पत्नी शौचालय गयी हुई थी। इसी वक़्त बेटी मौका देखकर घर से निकल गयी। उनकी पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से गेट खुलवाया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने कहा कि परिवार की शिकायत पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की खोजबीन में पुलिस की टीम लग गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular