Homeन्यूज़क्राइमMadhya Pradesh: सिरफिरे ने युवक के किए टुकड़े, सिर लेकर गांव में...

Madhya Pradesh: सिरफिरे ने युवक के किए टुकड़े, सिर लेकर गांव में घूमता रहा

उमरिया क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां आपसी विवाद में एक युवक पड़ोसी गांव के युवक के घर में घुस गया और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। हत्या के बाद आरोपी पीड़िता का सिर लेकर पूरे गांव में घूमता रहा। यह देख गांव की महिलाएं चीख पड़ी। मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

उमरिया जिले के गांव मजमानीकला में हत्या की वारदात के बाद सनसनी फैल गई। युवक की हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घर के अंदर से टुकड़ों में मिला मृतक का शव बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मजमानी कला गांव में पास ही गांव डोंगरगवां का रहने वाला आरोपी सूरज, शंभू के घर आया था। उस समय शंभू घर पर अकेला था। इन दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इस झगड़े में आरोपी सूरज ने शंभू की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी।

सिर लेकर गांव में घूमता रहा

हत्या के बाद आरोपी ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। फिर उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। आरोपी का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ उसने मृतक का सिर उठाया और पूरे गांव में घूमने लगा। इस दृश्य को देख गांव की महिलाएं चीखने लगी। इस पर उसने मृतक का सिर सड़क पर ही फेंक दिया। इसके बाद गांव वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

युवक से पूछताछ

मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी सूरज मृतक शंभू के घर की छत पर आराम से बैठा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं टुकड़ों में मिला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की पूछताछ में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक दोनों के बीच हुए विवाद का कारण सामने नहीं आया है। इस घटनाक्रम से गांव के लोगों में डर का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular