जिला पंचायत अध्यक्षा ने छात्र को दिलाई नई साइकिल

सांसद खेल प्रतियोगिता देखने गए छात्र की खो गई थी साइकिल

0
11

कौशांबी (Kaushambi) जिले में सांसद विनोद सोनकर द्वारा सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। इसे खेल प्रतियोगिता को देखने के लिए कोखराज थाना क्षेत्र के बिदाव गांव के रहने वाले छेद्दु प्रजापति का 12 वर्षीय पुत्र सुंदरम बैगवा गांव गया हुआ था। जहाँ सुंदरम अपनी साइकिल को खेल प्रतियोगिता स्थान के बाहर खड़ी कर अंदर खेल का आनंद ले रहा था। तभी अज्ञात चोरों द्वारा सुंदरम की साइकिल चोरी कर ली गई। सुंदरम जब खेल खत्म होने के बाद बाहर लौटा तो देखा साइकिल गायब थी। साइकिल गायब देख सुंदरम रोने लगा। खेल प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरित कर वापस लौट रही जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर ने जब सुंदरम को रोते हुए देखा तो उसे अपने पास बुलाया और कारण पूछा। सुंदरम ने बताया कि उसकी साइकिल चोरी हो गई है। इस पर जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर जिला पंचायत लेकर पहुंची और एक नई साइकिल जिला पंचायत में मंगवाई। कल्पना सोनकर ने नई साइकिल सुंदरम को भेंट की। साइकिल खो जाने के बाद नई साइकिल पाकर सुंदरम के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here