Homeराज्यकर्नाटककर्नाटक विधानसभा चुनावों के तारीख की आज होगी घोषणा

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के तारीख की आज होगी घोषणा

कर्नाटक (Karnataka) विधानसभा चुनाव 2023 (Assembly Elections 2023) का काउंटडाउन स्टार्ट होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की एलान करेगा। जहाँ आज चुनाव आयोग करीब सुबह 11:30 बजे डेट का एलान करने जा रहा है।

224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को खतम हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का टारगेट रखा है। जहां मई तक चुनाव होने हैं, इस बीच, कांग्रेस और जद (एस) ने क्रमशः 124 और 93 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की एलान की है।

कर्नाटक के चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। अब ऐसे में सबकी दृष्टि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 पर टकटकी लगाए बैठी हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस को सबसे अधिक मत प्रतिशत मिला, लेकिन वो 78 सीट जीत पाने में ही कामयाब रही। वहीं, जनता दल (सेक्युलर) को 37 सीटें मिली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular