Homeराज्यकर्नाटकKarnataka:10 मई को होगा विधानसभा चुनाव का मतदान

Karnataka:10 मई को होगा विधानसभा चुनाव का मतदान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख का एलान हो गया है। जहाँ 10 मई 2023 को मतदान होगा और चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए तारीखों का घोषणा किया है।

कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं। इस वक्त राज्य में बीजेपी का शासन है और बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) मुख्यमंत्री हैं। कर्नाटक में कुल 5,21,73,579 वोटर हैं, जबकि 9.17 लाख नए वोटर जुड़े हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज बताया कि, करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे।

युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं, जिसमें से 20,866 शहरी केंद्र हैं। इनमें से 50 प्रतिशत मतदान केंद्र यानी 29,140 पर वेबकास्टिंग की जाएगी।

राजीव कुमार ने आगे बताया कि, विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगा नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है तथा नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकते हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular