सूरत के राजस्थान वैष्णव चार सम्प्रदाय ने आयोजित की मीटिंग

0
28

सूरत (Surat) के राजस्थान वैष्णव चार सम्प्रदाय द्वारा आज समाज भवन में मीटिंग रखी गयी, जिसमें समाज के अध्यक्ष बद्री प्रसाद, युवा संगठन अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव तथा चेतनदास जी द्वारा मीटिंग को सम्बोधित किया गया। इसके साथ ही सर्व समाज को अपने एकता बनाये रखने की अपील की गयी। समाज के लोगो को जानकारी दी गयी कि कुछ लोगो की कमियों के कारण समाज को तोड़ा जा रहा है, इसलिए अब समाज के लोग सच्चाई को जाने और समाज मे एकता लाने की कोशिश करे।

इस मीटिंग के अंदर करीबन 150 से 200 आगेवान समाज बंधु उपस्थित रहे। जहाँ पर कार्यकारिणि समिति का विस्तार किया गया और सभी को योग्यता के अनुसार कार्यभार सौंपा गया। दिनांक 6.4.2023 को हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी की गई | दिनांक 6.4.2023 को दोपहर 3:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में हमारे समाज की लोक गायिका श्रीमती आशा जी वैष्णव की भजन प्रस्तुति को सुनिश्चित किया गया है| सभी समाज बंधुओं ने पूरे जोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की और संपूर्ण सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here