छह अप्रैल को बीजेपी मनाएगी अपना 43वां वर्षगांठ

गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे बीजेपी के सभी सांसद बालयोगी आडिटोरियम में जुटेंगे।

0
7

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल के लिए देश भर में बड़े आयोजन की तैयारियां हो रही है। इसको लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने संसद भवन में पार्टी महासचिव सुनील बसंल (Sunil Basal) और विनोद तावड़े (Vinod Tawde) के साथ मीटिंग की है। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद बालयोगी आडिटोरियम (Balayogi Auditorium) में इक्क्ठा होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) पार्टी के विस्तारित कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के संग उपस्थित रहेंगे।

बता दे कि, देश भर में आठ लाख तीस हज़ार बूथों पर कार्यकर्ता, बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह पौने दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करेंगे। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा वॉल पेटिंग/राइटिंग की शुरुआत करेंगे। बीजेपी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के नारों को दीवारों पर लिखेंगे। वही, 6 अप्रैल को भाजपा 43 साल की हो जाएगी। छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह का भी आयोजन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here