Homeराज्यउत्तर प्रदेशPrayagraj Sangam: गंगा नदी में डूबने से मध्य प्रदेश से आये शख्स...

Prayagraj Sangam: गंगा नदी में डूबने से मध्य प्रदेश से आये शख्स की मौत

प्रयागराज: मंगलवार संगम तट पर पत्नी की अस्थियां विसर्जन करने आये शख्श की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी है। इस घटना से संगम तट पर कोहराम मच गया। गोताखोरों द्वारा शख्श को बाहर निकाला गया। परन्तु उस शख्स की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमीर्ट के लिए भिजवा दिया।

गौताखोरों ने निकाला बहार

एमपी के रहने वाले विवेक दुबे अपने परिवार के साथ मंगलवार को प्रयागराज के संगम पहुंचे। जहां वह अपनी पत्नी की अस्थियां विसर्जन करने के बाद त्रिवेणी में स्नान करने लगे। इस दौरान गंगा की तेज बहाव विवेक दुबे की ओर आ गया और देखते ही देखते वे डूबने लगे। वहां मौजूद अन्य लोग चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर गोताखोरों ने गंगा नदी में कूद कर विवेक को बहार निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलने पर दारागंज पुलिस ने विवेक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular