Homeराज्यतमिलनाडुTamil Nadu: तालाब में पूजा के दौरान डूबे पांच युवक की मौत

Tamil Nadu: तालाब में पूजा के दौरान डूबे पांच युवक की मौत

तमिलनाडु के चेन्नई में बुधवार को मंदिर से जुड़े एक अनुष्ठान में भाग लेने के दौरान पांच युवकों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार, घटना तब हुई जब पुजारी और स्वयंसेवकों ने अनुष्ठान करने के लिए तालाब के चारों ओर एक घेरा बनाया। इस दौरान एक व्यक्ति डूब गया ओर उसे बचाने की कोशिश में चार अन्य युवक भी डूब गए।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शोक संतप्त के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पुलिस ने बताया कि राजस्व तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों और बचाव कर्मियों की मदद से शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्रोमपेट सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जिवाल ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और पत्रकारों को बताया कि जान गंवाने वाले युवकों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच थी। स्थानीय निकाय अधिकारियों के समन्वय से ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular