Homeराज्यउत्तर प्रदेशउमेश पाल हत्याकांड: माफिया अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज के लिए...

उमेश पाल हत्याकांड: माफिया अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज के लिए लेकर रवाना हुई पुलिस

माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी प्रयागराज के लिए 16 दिन में दूसरी बार सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस मंगलवार को दोपहर करीब 2:30 बजे अतीक अहमद को लेकर रवाना हो गयी है। माफिया अतीक को प्रयागराज कोर्ट में उमेश पाल हत्याकांड केस में पेशी के लिया लाया जा रहा है।

राजस्थान वैन में खराबी

पुलिस वैन में आयी खराबी के कारण अतीक का काफिला राजस्थान के डूंगरपुर में रोक दिया गया। इस दौरान अतीक बिछीवाड़ा थाने में लगभग 2.30 घंटे तक बैठा रहा। जिसके बाद शाम 7.30 बजे के बाद अतीक के काफिले को एक बार फिर प्रयागराज के लिया रवाना किया गया। इस दौरान अतीक ने कहा मान्य होगा कोर्ट का फैसला।

जेल से बहार आने पर छूटे पसीने

माफिया अतीक को उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ के लिए प्रयागराज लाया जा रहा है। उस पर इस हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है। साबरमती जेल के बाहर अतीक ने मीडिया से कहा, “मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे मारने के लिए ले जा रहे हैं।”

मेडिकल रिपोर्ट में है फिट

जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल में अतीक अहमद की मेडिकल जांच हुई, जिसमें उसे फिट पाया गया। अहमदाबाद से प्रयागराज लाने के दौरान अतीक वैन में करीब 1300 किलोमीटर का मार्ग तय करेगा। जिसमें कई राज्य की सीमा पार करनी होगी। इस पूरे सफर में करीब 24 घंटे का वक़्त लगेगा।

16 दिन पहले भी लाया गया था

इससे पहले, 26 मार्च को भी यूपी पुलिस अतीक को प्रयागराज लाई थी। तब उमेश पाल अपहरण केस में अतीक की कोर्ट में पेशी हुई थी। इसमें उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।इसके बाद अतीक को वापस साबरमती जेल लाया गया था।

बी-वारंट किया तामील

प्रयागराज की CJM कोर्ट ने उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ के लिए एक सप्ताह पहले बी-वारंट जारी किया था। प्रयागराज पुलिस ने बी-वारंट साबरमती जेल में तामील कराया था। अब पुलिस अतीक को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए उसकी रिमांड मांगेगी।

सादे कपड़ो में जवान

अतीक को सड़क मार्ग से लेकर आ रही पुलिस टीम के साथ दो प्रिजन वैन हैं। टीम में एक इंस्पेक्टर, 30 कॉन्स्टेबल शामिल हैं। सुरक्षा की द्रष्टि से अतीक के काफिले में कुछ जवान सादे कपड़ो में भी साथ चल रहे हैं। अतीक 2019 से गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

कड़ी-कड़ी सजा दिलाना लक्ष्य

अतीक को प्रयागराज वापस लाने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “हम सिर्फ न्यायालय के आदेश का पालन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य में अपराधियों का बचना नामुमकिन है। जितने भी मामले हैं, उन पर प्रदेश की पुलिस कड़ी पैरवी कर रही है। प्रत्येक अपराधी को कानून व्यवस्था के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाना हमारा लक्ष्य है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular