विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की सत्रवीं बरसी पर यज्ञ का आयोजन।

0
2

मेरठ में 2006 में हुए विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की 17 वीं बरसी पर विक्टोरिया पार्क (Victoria Park)में शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। यह यज्ञ स्मृति स्थल पर आयोजित किया गया जिसमे उपस्थित लोगो ने आहुतिया देकर दिवगंतो की आत्माओ की शांति की प्रार्थना की। 10 अप्रैल 2006 में हुए इस भीषण हादसे में कई लोगो ने अपनों को खोया और कई घायल हुए। इस भीषण दुर्घटना को याद कर उपस्थित लोगो की आंखे भर आयी। यज्ञ का आयोजन समिति की और से पंडित जगमोहन के द्वारा कराया गया। कोरोना काल में इस यज्ञ का आयोजन नहीं किया जा सका, अतः इस बार समिति की ओर से इस शांति यज्ञ का आयोजन किया गया ,जिसमे यजमान संजय गुप्ता पत्नी विम्मी गुप्ता संग उपस्थित रहे।
बता दे की यू पी के मेरठ में 10 अप्रैल 2006 को विक्टोरिया पार्क (Victoria Park) में आयोजित मेले में आग लग गयी थी। इस आग की चपेट में आने से करीब 64 लोगो की मौत हो गयी थी जबकि लगभग 175 से भी ज्यादा लोग आग में झुलस गए थे। इस खौफनाक हादसे की चपेट में आये कई लोग अपंग हो गए और आज भी इस दुर्घटना का दंश झेल रहे है।
गौऱतलब है की इस हादसे को 17 साल का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक लोअर कोर्ट में मुक़दमे का ट्रायल शुरू नहीं हुआ है और इस हादसे में पीड़ितों व् उनके परिवारजनो को राहत नहीं मिली है। पीड़ित परिवारजन अभी भी न्याय की उम्मीद में आस लगाए बैठे है। विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की बरसी पर आयोजित किये गए इस शांति यज्ञ में पीड़ितों के परिवारजन , कई नेता, व्यापारीजन व् अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here