Rampur: सिलेंडर फटने से गिरा मकान, 9 लोग घायल

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

0
6
cylinder blast

जनपद रामपुर मैं एक घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर में पहले तो आग पकड़ ली और फिर उसके बाद जोरदार धमाका हुआ। सिलेंडर फटने से मकान गिर गया। जिसके चलते इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद रामपुर के थाना गंज क्षेत्र की शाही कॉलोनी स्थित शरीफ अहमद की मकान में जोरदार धमाका हो गया। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई पता चला मकान की रसोई में रखे गैस सिलेंडर ने पहले तो आग पकड़ ली और सिलेंडर फटगया। जिसकी वजह से मकान की छत गिर गई। जिसके चलते इस घटना में 9 लोग घायल हो गए । जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

वहीं दूसरी ओर धमाके की आवाज सुनकर हर कोई दंग रह गया घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस के द्वारा लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here