Homeराज्यपंजाबसीएम भगवंत मान पर भड़कीं नवजोत कौर सिद्धू

सीएम भगवंत मान पर भड़कीं नवजोत कौर सिद्धू

PUNJAB: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर (Navjot Kaur Sidhu) ने सुरक्षा कम करने को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। नवजोत कौर (Navjot Kaur Sidhu) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) को चेतावनी दी है कि अगर उनके पति को कुछ हुआ तो इसके सीधे जिम्मेदार वे होंगे। नवजोत कौर ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब, “मेरे पति एक नेता हैं जिनके कई अनुयायी हैं। वे पंजाब के प्रति अपने प्रेम के कारण दिन- रात घूम रहे हैं। आपने अपने भाषण में लॉरेंस बिश्नोई का उल्लेख करने के बावजूद उनकी सुरक्षा में कटौती की है। आप किसी भी नुकसान के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘आपने अपने प्रियजनों की सुरक्षा बढ़ा दी है, लेकिन आप दूसरों के प्रति भी जिम्मेदार हैं, जो राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं और सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं। अपने अहंकार को अपने दिमाग पर हावी न होने दें और गलत कार्य करने के लिए मजबूर न हों।”

नवजोत कौर ने दिया नियमों का हवाला

नवजोत कौर (Navjot Kaur Sidhu) ने अपने ट्वीट में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) के कार्यालय से 20 मई, 2022 सिद्धू के सुरक्षा प्रभारी को जारी किया गया एक पत्र भी संलग्न किया, जिसमें सुरक्षा प्रभारी को दो होम गार्डों को पटियाला और अमृतसर आवास पर तैनात रखने के लिए कहा गया था। पत्र में यह भी लिखा गया है कि, जब भी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति पैरोल आदि से बाहर आता है, तो उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसे प्रदान किए गए सभी सुरक्षा कवच को तुरंत फिर से तैनात किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular