Homeराज्यछत्तीसगढChhattisgarh: मिड डे मील के दौरान गर्म दाल के बर्तन में गिरी...

Chhattisgarh: मिड डे मील के दौरान गर्म दाल के बर्तन में गिरी छात्रा

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में लंच के दौरान एक छात्रा गर्म दाल से भरे बर्तन में गिर गई। इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को अस्पताल ले जाया गया है। दरअसल, सोमवार को बांसला प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के लिए मध्यान्ह भोजन वितरित किया जा रहा था। इस दौरान बच्चों को लाइन में खड़ा किया गया था और उन्हें भोजन बांटा जा रहा था। इसी बीच धक्का-मुक्की हो गई और पांच साल की छात्रा तेजेश्वरी टांडिया गर्म दाल के बर्तन में गिर गई।

30 प्रतिशत से अधिक झुलसी

कक्षा पहली की छात्रा तेजेश्वरी टांडिया को तत्काल भानुप्रतापपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बच्ची का उपचार जारी है। इस हादसे में बच्ची 30 प्रतिशत से अधिक झुलस गई है।

मिड डे मील बच्चों को बिठाकर परोसना होता है। ऐसे में इस मामले में घोर लापरवाही नजर आई है। भानुप्रतापपुर, SDM, प्रतीक जैन के अनुसार जिस प्रकार से घटना हुई है। इससे बड़ी लापरवाही का पता चल रही है। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच में आये तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular