खरखौदा में बच्चो के विवाद को लेकर हुई गोलाबारी।

0
16

मेरठ क्षेत्र के खरखौदा (Kharkhoda) में बच्चो के बीच हुए मामूली विवाद ने एक बड़े झगडे का रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों में हुए इस झगडे में दो लोगो की मौत हो गयी। घटना के बाद से माहौल को देखते हुए गांव में आरएएफ तैनात कर दी गयी है।

रविवार देर शाम निवासी मेहराज (32 ) पुत्र फारुख के परिवार के बच्चो का इकबाल पक्ष के बच्चो से झगड़ा हो गया। जिसके बाद बात बढ़ते बढ़ते पत्थरबाजी और फिर गोलाबारी तक जा पहुंची, जिसमे एक पक्ष से मेहराज और इक़बाल पक्ष से इक़बाल की पत्नी (42 वर्षीया) अफरोज घायल हो गए। आनन् फानन में दोनों घायलों को संतोष हॉस्पिटल और एम एम सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वही दोंनो घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद से ही गांव में अफरातफरी का माहौल है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस फाॅर्स गांव में पहुंची और दोनों पक्षों के लोगो से तहरीर ली।

वही दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरा की तलाश शुरू की। मामले की घटना कुछ लोगो ने अपने कैमरा में कैद कर ली,जिनको पुलिस के द्वारा जुटाया जा रहा है। मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के अनुसार इस मामले में दोनों पक्षों के परिवार के लोग फरार है , जिनकी तलाश की जा रही है। मामले की उचित कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here