Homeराज्यदिल्लीआप ने अपने नेताओ की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगो से हस्ताक्षर इकठ्ठा...

आप ने अपने नेताओ की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगो से हस्ताक्षर इकठ्ठा किया

आम आदमी पार्टी ने आज यानि सोमवार को कहा कि, उसने पार्टी नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ़्तारी के खिलाफ अपने घर-घर अभियान के दौरान 10 लाख से अधिक हस्ताक्षर इकठ्ठा किया है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली ईकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि, इसके बाद मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक चिट्ठी भेजा जाएगा।

पार्टी ने लोगों से हस्ताक्षर एकत्र करने के लिए सभी वॉर्ड में पिछले महीने घर-घर अभियान शुरू किया था। गोपाल राय ने कहा कि, “हमारा लक्ष्य 10 लाख हस्ताक्षर इकट्ठा करना था और हमने इसे रविवार को हासिल कर लिया। अभियान में हमारे जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी व पार्षद शामिल थे।” उन्होंने दावा किया कि, सभी को पता है कि मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव किया है।

गोपाल राय ने एक बातचीत के दौरान कहा कि, “मनीष सिसोदिया सरकारी स्कूलों में बदलाव लाए, जबकि जैन ने मोहल्ला क्लिनिक का मॉडल दिया। लोग इस बात को लेकर नाराज़ हैं कि उन्हें जेल में रखा गया है।” दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अभियान का समर्थन करने के लिए दिल्ली के लोगों का आभार जताया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने दिल्ली की आबकारी नीति को बनाने और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। यह नीति रद्द की जा चुकी है। सतेंद्र जैन को पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों ने फरवरी में दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular