Homeमनोरंजनबॉलीवुडआज शाम 6 बजे रिलीज होगा 'किसी का भाई किसी की जान'...

आज शाम 6 बजे रिलीज होगा ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर

Bollywood: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’) को लेकर खूब सुर्खिया बटोर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के खास मौके पर रिलीज होगी। सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ अपने शानदार और एक से बढ़कर एक स्टार कास्ट को लेकर लंबे समय से चर्चा में है। आज 10 अप्रैल को शाम 6 बजे ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है और सोशल मीडिया पर सुबह से ही इसे लेकर माहौल गर्म हो गया है।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले सलमान खान ने ट्विटर पर ट्वीट कर ‘किसी का भाई किसी की जान’ (‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’) का ट्रेलर आउट होने की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा, आज यानि 10 अप्रैल को शाम 6 बजे ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है। बता दें कि सलमान की इस अपकमिंग फिल्म के अब तक 5 गाने रिलीज हुए हैं, जिसे लोगों ने पसंद भी किया है। अब मेकर्स इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तैयारी में जुटे हैं।

बदला सलमान का अंदाज

‘किसी का भाई किसी की जान’ (‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’) में सलमान का अंदाज एकदम निराला है। इस फिल्म के टीजर में उनके बाल कभी लंबे तो कभी छोटे दिखाई दिए थे। वहीं सलमान ने जो पोस्टर साझा किया है, उसमें भी वह स्वैग में नजर आ रहे हैं। सलमान के ट्रेलर से पहले ही उनके इस पोस्टर पर लोगों का प्यार बरसने लगा है। लव यू भाई कहकर लोग उनके इस पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में पूजा हेगड़े, साउथ स्टार वेंकटेश, भूमिका चावला, शहनाज गिल, पलक तिवारी जैसे तमाम सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर फरहाद समजी ने किया है और सलमान खान इसके प्रोड्यूसर हैं। बता दें कि यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular