Homeन्यूज़क्राइमJharkhand: बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में प्रशिक्षु पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

Jharkhand: बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में प्रशिक्षु पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले में रविवार को सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद एक प्रशिक्षु पुलिस कर्मी को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी है। कोरा थाना प्रभारी उत्तर कुमार तिवारी ने खुलासा किया कि आरोपी बच्ची के पड़ोस में किराये पर रहता था।

तिवारी के अनुसार, घटना शनिवार को हुई जब बच्ची घर में अकेली थी। क्योंकि उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। आरोपी ने इसका फायदा उठाया और दरवाजा खटखटाया ओर बच्ची दरवाजा खोली। इसके बाद वह कथित तौर पर अंदर घुस गया और अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि जब बच्ची के माता-पिता लौटे तो उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

कोरा थाने के प्रभारी उत्तर कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को रविवार को हजारीबाग में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और बाद में उसे जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular