Homeराज्यउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर जिले में पेड़ से लटकता मिला शव

सिद्धार्थनगर जिले में पेड़ से लटकता मिला शव

सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar district) के सदर थाना क्षेत्र के महुवरिया गांव के सिवान में आम के पेड़ से संदिग्ध अवस्था में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की लाश लटकती मिली। आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के राम अवतार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रहे हैं। वही जिले के एसपी अमित कुमार आनंद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सदर थानाक्षेत्र के महुवरिया गाँव के सिवान में पेड़ से लटकती एक व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular