इन दिनो राष्ट्रपति मुर्मू असम दौरे पर है। जहां आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी असम के तेजपुर एयर बेस से राष्ट्रपति सुखोई-30 एमआईके लड़ाकू विमान में को-पायलट की सीट पर बैठकर उड़ान को पूरा किया।
चीन की सीमा सेना के लिए चुनौती
बता दें कि, इस समय चीन से लगी सीमा पर सेना को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। चीन लगातार घुसपैठ की प्रयास करता रहता है। ऐसे समय में राष्ट्रपति मुर्मू का सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरना भारत की ओर से दुश्मन देशों को एक कड़ा मैसेज देना है। बता दें कि, तेजपुर एयरफोर्स बेस देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम एयरबेस है।
गज उत्सव-2023 का श्रीगणेश
इससे पूर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का श्रीगणेश किया और बाद में गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रपति गुवाहाटी हाईकोर्ट के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी हिस्सा ली है। छः अप्रैल से राष्ट्रीयपति द्रौपदी मुर्मू असम दौरे पर है और उनका असम में आखिरी दौरा है।
