सिद्धार्थनगर: संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव

0
32

UP: जनपद सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) के थाना क्षेत्र उसका बाजार के ग्राम पंचायत लक्षनपुर में 32 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव जनपद महाराजगंज के थाना क्षेत्र बृजमनगंज के चोरहटवा नाले के पास मिला है। युवक की पहचान शहीद के रूप में हुई है। शव मिलने से आस पास में सनसनी सी फ़ैल गई। इतना ही नहीं मृतक युवक के गले पर निशान भी पाया गया। जिसके बाद घटना स्थल पर बृजमनगंज पुलिस और उसका बाजार पुलिस पहुँचकर जांच में जुट गई। बृजमनगंज पुलिस ने शव उसका बाजार पुलिस को सौंप दीया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

मृतक युवक के पिता ने बताया कि युवक घर से कल रात 8 बजे से गायब था। कुछ लोगो ने सुबह मृतक युवक के पिता को इसकी जानकारी दी जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। वही सदर क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here