Homeराज्यउत्तर प्रदेशHamirpur: बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

Hamirpur: बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर इलाके में एक बार फिर रिश्तों का खून हुआ है। जहां वृद्ध पिता को पुत्र ने अपने बेटे के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पिता द्वारा जमीन बेचने की बात सुनकर बड़ा बेटा आग बबूला हो गया। इसके बाद बेटा पिता के पास बेची गई जमीन की रकम मांगने पहुंचे। लेकिन जब बेटे ने रकम मांगा तो पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। इसी के बाद बड़े पुत्र और पौत्र ने पिता को दिनदहाड़े घर से घसीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, बड़े पुत्र को आशंका थी कि पिता ने जमीन बेचकर छोटे पुत्र को राशि दी है।

मामला हमीरपुर जिले सुमेरपुर थाना क्षेत्र के सिमनौडी गांव का है। जहां के निवासी 75 वर्षीय रामगुलाम प्रजापति के दो पुत्र कामता एवं कालीचरण है। बड़ा पुत्र कामता परिवार सहित अलग रहता है। जबकि रामगुलाम और उसकी पत्नी शिवरानी अपने छोटे पुत्र कालीचरण के साथ रहते है। कालीचरण कल जब सुमेरपुर कस्बे में मजदूरी करने चला गया और दोपहर करीब एक बजे शिवरानी पड़ोस में चली गई और घर पर सिर्फ अब रामगुलाम और उसकी छोटी बहू वंदना थी। इसी बीच बड़ा पुत्र कामता अपने बेटे लल्लू के साथ आ धमका और पिता को गाली गलौज कर जमीन बिक्री का हिसाब देने की बात कहने लगा।

पिता द्वारा जमीन बेचने की बात से इनकार करने पर दोनों उसे घर से बाहर घसीट लाए और कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार कर मार डाला। बचाने के लिए छोटी बहू वंदना दौड़ी तो उसे भी जमकर मारा पीटा। जिसके बाद वह जान बचाकर भाग खड़ी हुई। घटना के बाद कामता परिवार सहित मकान में ताला डालकर फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular