Rajasthan: निजी डॉक्टरों की हड़ताल आज हुई समाप्त

राजस्थान में निजी च‍िक‍ित्‍सक प‍िछले 28 मार्च को राज्य विधानसभा में पारित विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

0
23

Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan) में जारी निजी डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार (4 अप्रैल) को खत्म हो गई है। राइट टू हेल्थ (Right to Health) पर उनकी सरकार के साथ सहमति बन गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, मुझे प्रसन्नता है कि राइट टू हेल्थ पर सरकार व डॉक्टर्स के बीच अंततः सहमति बनी एवं राजस्थान राइट टू हेल्थ लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। मुझे आशा है कि आगे भी डॉक्टर-पेशेंट रिलेशनशिप पूर्ववत यथावत रहेगी।

बता दे कि, राजस्थान (Rajasthan) में निजी च‍िक‍ित्‍सक प‍िछले 28 मार्च को राज्य विधानसभा में पारित विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। विधेयक के मुताबिक, राज्य के प्रत्येक निवासी को किसी भी सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान, स्वास्थ्य देखभाल प्रतिष्ठान और नामित स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों’ में ‘बिना पूर्व भुगतान’ के आपातकालीन उपचार और देखभाल का अधिकार होगा।

स्वास्थ्य का अधिकार (आरटीएच) विधेयक को लेकर आंदोलन कर रहे निजी चिकित्सकों और सरकार के बीच सोमवार को हुई वार्ता में सहमति नहीं बनी थी और चिकित्सकों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी रहा थी। ‘प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स सोसाइटी’ के सचिव डॉक्टर विजय कपूर के नेतृत्व में चिकित्सकों के छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को सरकार से बातचीत की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here