Homeराज्यउत्तर प्रदेशराजा भैया और उनकी पत्नी आज पहुंचेंगे दिल्ली कोर्ट

राजा भैया और उनकी पत्नी आज पहुंचेंगे दिल्ली कोर्ट

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह (Raghuraj Pratap Singh) उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह (Bhanvi Singh) के बीच का लड़ाई- झगड़ा अब अदालत में पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों अपनी डिवोर्स को लेकर सोमवार यानि आज दिल्ली की अदालत पहुंचेंगे। जहाँ पर फैमिली कोर्ट में सुनवाई होगी।

राजा भैया और उनकी पत्नी आज पहुंचेंगे कोर्ट

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह और भानवी सिंह की शादी वर्ष 1995 में हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां है। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। भानवी सिंह की शुरुआती पढ़ाई बस्ती में ही हुई थीं। भानवी सिंह ने अपनी आठवीं तक की पढ़ाई बस्ती के सेंट जोसेफ स्कूल से पूरी की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के रिश्तों के बीच पिछले कुछ वर्षों में खटास आनी शुरू हो गई थी और राजाभैया से अलग होकर भानवी सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं।

वही दोनों पति-पत्नी के संबंधों की कड़वाहट उस समय पब्लिकली हो गई। जब पिछले दिनों भानवी सिंह ने अपने पति राजा भैया के बेहद करीबी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया था। इस विवाद में राजा भैया ने अक्षय प्रताप का खुलकर समर्थन किया था।

भानवी सिंह ने अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ किया था एफआईआर

बता दे कि, अक्षय प्रताप सिंह को राजा भैया के राइटहैंड माना जाता है। भानवी सिंह ने जोरबाग थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया था। उस एफआईआर में उन्होंने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे।

बताया जाता है कि, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह एक कंपनी साथ में मिलाकर चला रहे थे। भानवी सिंह का आरोप है कि अक्षय प्रताप ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी कंपनी के ज्यादातर शेयर हथिया लिए थे। जिसमें कर्मचारियों पर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular