Homeन्यूज़दिल्ली से लंदन जा रही प्लेन में यात्री ने किया हंगामा

दिल्ली से लंदन जा रही प्लेन में यात्री ने किया हंगामा

दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, दिल्ली से लन्दन जाने वाली प्लेन में एक यात्री ने जमकर हड़कम्प मचाया है। इस यात्री ने इतना तहलका मचाया कि फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi airport) पर एयरलाइन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जहाँ हंगामा कर रहे यात्री को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

सुबह 6.35 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट ने दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी

एयर इंडिया की फ्लाइट ने आज यानि सोमवार की सुबह 6.35 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट ने दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बात एक यात्री ने फ्लाइट में मारपीट शुरू कर दी। क्रू मेंबर के साथ भी मारपीट की गई। जिसमें दो लोगों को चोटें आई है। यात्री को काबू न होता देख पायलट ने फ्लाइट को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ही हंगामा कर रहे यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है। फ्लाइट को सोमवार दोपहर के लिए रीशेड्यूल किया गया है।

दोपहर में दुबारा दिल्ली से लन्दन के लिए प्लेन भरेगी उड़ान

एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि, “10 अप्रैल, 2023 को दिल्ली-लंदन हीथ्रो के लिए जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-111 एक यात्री के गंभीर बेकाबू रवैये के चलते प्रस्थान के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई। मौखिक और लिखित चेतावनी के बावजूद यात्री ने हंगामा जारी रखा, जिसमें केबिन क्रू के दो सदस्यों को शारीरिक चोट भी आईं। पायलट इन कमांड ने दिल्ली लौटने का फैसला किया और लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।”

बयान में आगे कहा गया है कि, “पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। एयर इंडिया में सवार सभी लोगों की सुरक्षा, संरक्षा और गरिमा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। उड़ान के समय में बदलाव कर आज दोपहर के लिए रीशेड्यूल किया गया है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular