Homeन्यूज़क्राइमDelhi: बुज़ुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या

Delhi: बुज़ुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या

उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके के भागीरथी विहार में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह 7 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उनका कहना है। कि प्रथम दृष्टया लूटपाट के दौरान हत्या किए जाने की आशंका है। शवों की पहचान राधेश्याम वर्मा (72) और उनकी पत्नी वीना (68) वीना के रूप में हुई है।

दोनों की गला काटकर हत्या की गई है। मकान के ग्राउंड फ्लोर स्थित बेडरूम से दोनों का शव बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, जब वो घर पर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। ऐसे में लूटपाट की आशंका जताई गई।

मृतक का बेटा 38 वर्षीय रवि रत्न अपनी पत्नी मोनिका और 6 साल के बेटे के साथ घर की पहली मंजिल पर रहता है। ये परिवार यहां 38 साल से रह रहा था। मृतक राधेश्याम करोलबाग के एक स्कूल में वाइस प्रिंसिपल थे। पुलिस के मुताबिक घर से साढ़े 4 लाख रुपए और गहने गायब है।

घर में पिछले दरवाजे से बदमाश आए थे। राधेश्याम ने हाल ही में घर का एक हिस्सा बेचने के लिए किसी से 5 लाख रुपए एडवांस लिया था।

राधेश्याम के बेटे रवि के मुताबिक वो पहले मुस्तफाबाद में गेस्ट टीचर के तौर पर नौकरी करते थे। लेकिन फिलहाल उन्होंने कॉस्मेटिक और गारमेंट की शॉप खोली हुई थी। उसके मुताबिक उसने अपने माता पिता को बीती रात 10:30 बजे देखा था।

पुलिस ने पूरे मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular