वाराणसी में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सोमवार को उसकी मां मधु दुबे ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सर्किट हाउस के सामने प्रेसवार्ता में मधु दुबे ने कहा है। गायक समर सिंह ही मेरी बेटी का हत्यारोपित है।
सर्किट हाउस के सामने प्रेसवार्ता में कहा मुझे सारनाथ पुलिस पर भरोसा नही है। मधु दुबे ने धमकी दी है। कि यदि बेटी की मौत के मामले में सारनाथ पुलिस ने किसी तरह की छेड़छाड़ की तो ठीक नही होगा। 24 मार्च की रात सारनाथ क्षेत्र के होटल कमरे में आकांक्षा दुबे की संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकती लाश मिली थी। मां ने कहा समर सिंह की पहचान मेरी बेटी के कारण बनी।
तीन साल पहले समर सिंह को कोई जानता नही था। मेरी बेटी ने उसका साथ दिया। सोशल मीडिया पर दोनों के फोटो देखे जा सकते हैं। बेटी ने समर सिंह के साथ काम किया लेकिन इन दौरान उसने उसे उसका एक पैसा नही दिया। उन्होंने कहा होटल मैनेजर, अरूण दुबे, उसकी पत्नी समेत कुछ और लोग समर सिंह से जुड़े हैं। समर सिंह ने मेरी बेटी की हत्या की साजिश रची और उसके आदमियों ने इसे अंजाम दिया।
मां का यह भी कहना है। कि मेरी बेटी जब महमूरगंज में पार्टी से लौटी तो बिल्कुल ठीक हालत में थी। लेकिन होटल मैनेजर ने बताया था। कि वह शराब के नशे में थी। उसके कदम लड़खड़ा रहे थे। जबकि सीसीटीवी फुटेज में वह बिल्कुल ठीक दिख रही है। मधु दुबे ने कहाकि एक साल पहले इसी सारनाथ में समर ने बेटी आकांक्षा को मारा था। तब बेटी ने थाने में शिकायत की थी।
बेटी ने फोन कर उसे समर द्वारा मारेपीटे जाने की सूचना दी थी। तब मैने समर को फोन कर डांटा था। मां ने आरोप लगाया कि प्रशासन समर के साथ मिला हुआ है। समर के समाजवादी पार्टी से सम्बंध हैं। उसे प्रशासन के लोगों ने ही कहीं छिपाकर रखा था।
