दिव्यांग बच्चों हेतु ब्लॉक स्तरीय समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

0

Uttar Pradesh: कौशाम्बी के मूरतगंज ब्लाक अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र (बी आर सी) मूरतगंज में समेकित शिक्षा के अंतर्गत एनवायरमेंट बिल्डिंग प्रोग्राम केंद्र में दिव्यांग बच्चों (disabled children) के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभिभावकों के लिये अभिभावक परामर्श कार्यक्रम तथा दिव्यांग बच्चों (disabled children) हेतु ब्लॉक स्तरीय समेकित खेलकूद एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यांग बच्चों की सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों हेतु विभिन्न प्रकार के खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में दृष्टि बाधित बच्चों हेतु छूकर पहचानो, धागा मोती, कुर्सी दौड़, 100 मीटर की दौड़, श्रवण बाधित बच्चों हेतु 100 मीटर दौड़, गोली चम्मच, चित्रकला, रंगोली, बौद्धिक दिव्यांग बच्चों हेतु फैंसी ड्रेस, 100 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ तथा अस्थि बाधित दिव्यांग बच्चों (disabled children) हेतु ट्राई साइकिल दौड़, व्हीलचेयर, बैसाखी, थ्री लेग रेस, रस्साकशी, 100 मीटर दौड़ आदि आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर मार्ल्यापण के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। कार्यक्रम में स्पेशल एजुकेटर राम बहादुर कुशवाहा, पुष्पेंद्र द्विवेदी, श्रद्धा शुक्ला, फिजियोथैरेपिस्ट पंकज साहु, बी आर सी स्टाफ, धर्मेंद्र मौर्य, विकास मौर्य, कृष्ण कुमार, आलोक द्विवेदी, दशरथ लाल, तथा राहुल पांडेय का कार्यक्रम सम्पन्न कराने में विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here