पुणे के एक इलाके में पलटा Ethylene oxide से भरा टैंकर, मचा हड़कम्प

यह टैंकर वडगांव शेरी चौराहे के पास पुणे-अहमदनगर रोड पर पलटा है। जिस क्षेत्र में टैंकर पलटा है वह आबादी वाला क्षेत्र है। टैंकर से बड़ी मात्रा में गैस का रिसाव हो रहा है।

0

पुणे के विमान नगर इलाके में एक टैंकर के पलट जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल जो टैंकर सड़क पर पलटा है उसमें Ethylene oxide भरा हुआ है। बता दें कि यह टैंकर वडगांव शेरी चौराहे के पास पुणे-अहमदनगर रोड पर पलटा है। जिस क्षेत्र में टैंकर पलटा है वह आबादी वाला क्षेत्र है। टैंकर से बड़ी मात्रा में गैस का रिसाव हो रहा है। ऐसे में डर है कि कहीं टैकर में धमाका न हो जाए। इस बीच मामले की सूचना पाकर मौके पर प्रशासन के अलग-अलग विभागों की टीम पहुंची है। वहीं फायर ब्रिगेड ने भी मोर्चा संभाल लिया है। फायर ब्रिगेड की कुल 8 दमकल गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार टैंकर पर पानी का छिड़काव कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके। यहां लगातार आग और विस्फोट का खतरा बना हुआ है। इस रिसाव पर काबू पाने के लिए रिलायंस पेट्रोकेमिकल्स कंपनी की बचाव एंव मरम्मत टीम को बुलाया गया है। टीम के आने तक टैंकर पर लगातार पानी की छिड़काव किया जा रहा है। पुलिस विभाग ने यातायात को नियंत्रित किया है। वहीं ट्रैफिक को भी कंट्रोल किया गया है, जिस कारण सड़क मार्ग पर रफ्तार धीमी हो गई है। बता दें कि मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here