Owaisi: संसद भवन का उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के हाथों होना चाहिए

विपक्षी दलों ने मोदी के हाथों उद्घाटन का विरोध करते हुए इस समारोह के बहिष्कार का घोषणा किया है।

0

28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। वही उद्घाटन से पहले विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अधिकांश विपक्षी दलों ने मोदी के हाथों उद्घाटन का विरोध करते हुए इस समारोह के बहिष्कार का घोषणा किया है।

वहीं, इस बीच एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का बयान सामने आया है। उन्होंने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर अपना अलग रुख सामने रखा है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, नए संसद भवन का उद्घाटन न तो राष्ट्रपति के हाथों होना चाहिए और न ही पीएम मोदी के हाथों। नए संसद भवन का उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के हाथों होना चाहिए।

असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि, संसद के कस्टोडिन स्पीकर ओम बिरला हैं, इसलिए उन्हीं के हाथों उद्घाटन होना चाहिए। असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे तो वे समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here