पापा की परी ने गटक ली 10 बियर फिर सड़क पर किया, हाई वोल्टेज ड्रामा

को नशे में धुत एक लड़की ने सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया.

0

ओडिशा की राजधानी में मंगलवार को नशे में धुत एक लड़की ने सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. कथित तौर पर उसने एक के बाद एक 10 बियर गटक लीं और फिर भुवनेश्वर के इन्फोसिटी इलाके में सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक दोपहर में हाईप्रोफाइल लड़की इन्फोसिटी इलाके के कलारंगा चौक पर एक शराब की दुकान पर गई और शराब पी. कथित तौर पर उसने एक के बाद एक 10 बोतल बीयर पी ली और फिर हाई वोल्टेज ड्रामा किया जो लगभग चार घंटे तक जारी रहा, कथित तौर पर उसने शराब की दुकान पर चिल्लाना शुरू किया और फिर सड़क पर लोगों को डांटती रहीं. फिर वह ज़मीन पर बैठ गई जहां कूड़ा-कचरा डाला गया था. नशे की हालत में वह सड़क पर सो भी गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद इन्फोसिटी पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी लड़की को मौके से उठाकर थाने ले गए

सामान्य होने के बाद लड़की ने पुलिस को शपथ पत्र दिया और अपने घर चली गई. नशे में धुत लड़की की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here