Patiyala: 3 साल पहले हुई तकरार बनी दो लोगों के कत्ल का कारण

0
21

Patiyala: 3 साल पहले होली के त्यौहार पर हुई तकरार दो लोगों के कत्ल का कारण बन गयी। जानकारी के अनुसार 23, 24 अप्रैल की दरमियानी रात दो लोगों के कत्ल का मामला सामने आया था। उस मामले को पुलिस ने हल करते हुए 5 लोगो को हिरासत में लिया है। मामले की तफ्तीश में सामने आया है कि नकुल व अनिल का कत्ल हुआ था, और उन्हें कत्ल करने वाले युगेश ने अपने साथियों के साथ कत्ल किया था। पुलिस ने युगेश, जतिन, राहुल, अश्वनी व अशोक कुमार को हिरासत में लिया है।

एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि यह लोग कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद स्टेट से बाहर निकल गए। वहाँ से इन्होंने वीडियो बनाई, जिसके आधार पर इनकी लोकेशन पुलिस को मिली और इन्हें हिरासत में लिया गया। पटियाला पुलिस से पटियाला के साथ सबंधित सभी ब्लाइंड मर्डर हल कर लिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here