पटियाला: हाथ में कृपाण और बेसबॉल लेकर मारपीट करने पहुँचे स्कूली छात्र

0
24

पटियाला: हाल ही में पंजाब के पटियाला (Patiala) शहर में नवजोत सिंह युवक की पंजाबी यूनिवर्सिटी में हत्या कर दी गई थी। उसके बाद आज पटियाला के कराडावाला चौक पर स्कूली छात्र कृपाण लेकर लड़ने के लिए आए थे।

बी.एन खालसा स्कूल के है छात्र

मौजूद लोगों ने वहाँ से स्कूली छात्रों को खदेड़ दिया। जो युवा वहाँ पहुंचे थे उनके हाथों में कृपाण और बेसबॉल थी। जब लोगों ने उन्हें खदेड़ा तो वे अपनी कृपाण और बेसबॉल छोड़कर भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने कृपाण और बेसबॉल को अपने कब्जे में ले लिया और युवकों की तलाशी ली जा रही है। मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि यहाँ मारपीट करने पहुँचे सभी छात्र पटियाला (Patiala) शहर के बी.एन खालसा स्कूल के छात्र हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here