चायल के मनौरी बाजार में आज गणपती विसर्जन में उमड़ा जन सैलाब

गणपति बप्पा मौर्या अगले बरष जल्दी आना।

0
Ganpati

चायल: मनौरी बाजार रेलवे फाटक के पास 19 सितंबर को माँ भगवती गणपति बप्पा (Ganpati) कमेटी द्वारा गणपति जी की पूजा प्रारम्भ हुई थी। 10वे दिन 28 सितम्बर को पूरे विधिविधान से पूजा पाठ कर गणपति जी को विसर्जित किया गया। गणपति जी (Ganpati) के विसर्जन में बाजार के लोग हजारों की तादात में वहाँ मौजूद रहे।

महिलाएं व पुरुष सिर में पगड़ी बांधकर भक्ति गानों के धुन पर नाचते गाते प्रतिमा को विसर्जित किया गया। डीजे की धुन पर नाच गा कर बाजार व्यापारी विसर्जन में सम्मलित हुए और एक दूसरे को गुलाल लगाकर नाचते गाते गणपति को विदा किया।कमेटी टीम में ग्राम प्रधान कुबेर चन्द्र, अंकुश केशरवानी, सुशील केशरवानी, अभिषेक वासु, अमन, शिवा, पुददन लाल, हरिश्चंद्र, गुड्डू आदि बाजारवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here