बलिया में समाजवादी पार्टी से अध्यक्ष पद प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

0
Samajwadi Party

UP: खबर है बलिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत बांसडीह से, जहाँ पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से नगर अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुनील सिंह उर्फ बबलू के समर्थन में उतरा जनसैलाब। आपको बता दें कि होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी माहौल में दिग्गज नेताओं द्वारा एक दूसरे पर कटाक्ष करने का सिलसिला जारी है। बांसडीह विधानसभा से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व विधायक और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव की लोकप्रियता सब नेताओं से अधिक हैं।

सपा की लहर को देख घबराई हुई है। दरअसल आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी सुनील सिंह उर्फ बबलू के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे राम गोविंद चौधरी। वही आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के सपा प्रत्याशी सुनील सिंह उर्फ बबलू के लिए जनता से वोट मांगा और नगर वासियों से अपील की कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील सिंह बबलू को भारी मतों से विजयी बनाए। इस दौरान राम गोविंद चौधरी ने भाजपा पर जम कर हमला बोला, उन्होंने कहा कि हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर से जीतने वाले नेता हवाई नेता है। जमीन पर चलने वाले नेता सुनील सिंह हैं, वह जीतेगा। जो हवा में उड़ रहा है वह उड़ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here