पीपलरावां: सेवानिवृत्त होने पर दुलीचंद पाटीदार का किया सम्मान

सरदार पटेल युवा संगठन द्वारा शिक्षक दुलीचंद पाटीदार के सेवानिवृत्त होने पर स्वागत करते हुए विदाई दी गई।

0
17

Pipalrawan News: एमपी के देवास पीपलरावां में ग्राम इकलेरा माताजी के सरदार पटेल युवा संगठन द्वारा शिक्षक दुलीचंद पाटीदार के सेवानिवृत्त होने पर स्वागत करते हुए विदाई दी गई।

यह आयोजन समारोह में सरपंच रामकृष्ण पाटीदार, पूर्व सरपंच राधेश्याम पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार की उपस्थिति में शिक्षक पाटीदार को पुष्पमाला पहनाकर शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा अपने उद्धबोधन में पाटीदार की शिक्षा विभाग के साथ ही सामाजिक कार्यों में दिए गए योगदान की प्रशंसा की।

इस अवसर पर शिक्षक मुकेश पाटीदार, ओमप्रकाश पाटीदार, जयप्रकाश पाटीदार, ललित पाटीदार एवं उपसरपंच गणेश पाटीदार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here