हरदोई: रेलवे स्टेशन की पानी की टंकी पर चढ़कर युवक कर रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

पुलिस कर्मियों ने लगभग 2 घंटे तक युवक को उतारने के लिए कई प्रयत्न किए, लेकिन सब विफल रहे।

0
15

Hardoi News: यूपी के हरदोई में एक युवक स्टेशन परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक सुबह लगभग 8:00 बजे से पानी की टंकी पर चढ़ा हुआ है। युवक पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरा है। युवक के पानी की टंकी पर चढ़े होने की जानकारी लगते ही रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस, सिविल पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए प्रयास विफल साबित हुआ।

पुलिस कर्मियों ने लगभग 2 घंटे तक युवक को उतारने के लिए कई प्रयत्न किए, लेकिन सब विफल रहे। बताया जा रहा है कि स्टेशन परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ा युवक मानसिक विक्षिप्त है। पानी की टंकी पर चढ़ा युवक ऊपर से ईंट पत्थर भी फेंक रहा है। जिससे यात्रियों के घायल होने व चोटिल होने की आशंका भी बनी हुई है। हालांकि, काफी मनोबल के बाद भी जब युवक नीचे नहीं उतरा तो सिविल पुलिस और दमकल कर्मी वापस चले गए। वहीं, मौके पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवान मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here