मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी ने की अहम् बैठक

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर के ताजा हालातों के बारे में जानकारी दी।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मणिपुर को लेकर एक अहम बैठक की है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी (Hardeep Singh Puri), केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के अलावा कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर के ताजा हालातों के बारे में जानकारी दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में मणिपुर के तमाम विषयों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में पेट्रोलियम और गैस की क़िल्लत ना हो, इसके लिए पीएम मोदी ने सभी ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने शांति बहाली के लिए स्थिति की समीक्षा भी की। बता दें कि, मणिपुर में पिछले 50 से भी ज्यादा दिनों से हिंसा हो रही है और इसमें 100 से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

वही इस मुलाकात के बाद एन बीरेन सिंह (N. Biren Singh) ने ट्वीट किया, ‘आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और मणिपुर में जमीनी स्तर पर बदलती स्थिति के बारे में जानकारी दी। अमित शाह की करीबी निगरानी में, राज्य और केंद्र सरकार पिछले सप्ताह में काफी हद तक हिंसा को नियंत्रित करने में कामयाब हुई है।’

एन बीरेन सिंह (N. Biren Singh) ने कहा कि, ’13 जून के बाद से हिंसा के कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार मणिपुर में सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here