Azamgarh: घर के बाहर सो रहे वृद्ध दंपति की हुई निर्मम हत्या

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहा गांव में बीती रात बुजुर्ग पति व पत्नी की हत्या हो गई। सुबह लोगों ने दोनों का रक्तरंजित शव देखा तो हड़कंप मच गया घटनास्थल पर चारों और खून फैला था। इस खौफनाक वारदात से पूरा गांव सहम उठा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गयी।

सिधारी क्षेत्र के रहने वाले विश्वनाथ सोनकर उम्र 75 लगभग 12 वर्षों से निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहा गांव स्थित मकान में रह रहे थे। रविवार रात विश्वनाथ व उनकी पत्नी संचार 70 वर्ष खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे कि देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गयी। जहाँ दिन यानि सोमवार को सुबह घटना की जानकारी होने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

वही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विश्वनाथ सोनकर तीन पुत्रों के पिता थे तीनों पुत्र सिधारी स्थित घर पर रहते हैं। जहां सूचना प्राप्त हुई तो मौके पर बेटों समेत अन्य परिजन पहुँच गये। वही पुलिस की टीम इस हत्या के बारे में जानकारी इक्क्ठा करने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here