देश के कई हिस्सों में मानसून ने दी दस्तक, केरल के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्परुम और वायनाड़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

0

देश के कई राज्यों में मॉनसून (Monsoon) का आगमन हो चूका है। इसी कड़ी में देश के अलग-अलग राज्यों में तेज़ बारिश हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्परुम और वायनाड़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एएनआई के मुताबिक, केरल के इडुक्की जिले में कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, इस बीच असम और हिमाचल प्रदेश बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

असम और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का असर लाखों लोगों पर हो रहा है। एक तरफ देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं गर्मी देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ तेज़ बारिश हो रही है। फिलहाल मौसम विभाग द्वारा देश के अलग-अलग राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि, इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में पिछले 72 घंटों में भारी बारिश देखने को मिली है। वही आईएमडी ने आज और कल के लिए हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, अगले 5 दिन ऐसे ही हालात रहने की संभावना जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here