Karnataka: शख्स ने दोस्त का काटा गला, फिर पी लिया उसका खून

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

0
Karnataka

कर्नाटक के एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ संबंध होने के संदेह में अपने दोस्त का गला काटने और उसका खून पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना की जानकारी अधिकारियों ने दी। पीड़ित की जान बचा ली गई है और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

यह घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से सामने आई है इस भयावह घटना को एक गवाह ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसके बाद 19 जून को विजय ने इस मामले पर चर्चा करने के लिए मारेश से मिलने को कहा।

लेकिन जब दोनों मिले, तो इस मुद्दे को लेकर उनकी बहस बढ़ गई और गुस्से में आकर विजय ने कथित तौर पर धारदार हथियार से मारेश का गला काट दिया। एक गवाह द्वारा मोबाइल फोन में लिए गए वीडियो में, विजय अपने दोस्त को पकड़कर उसका खून पीते हुए दिखाई दे रहा है।

वीडियो से ऐसा लगता है कि विजय मारेश से कुछ पूछताछ कर रह है, जो कटे हुए गले के साथ जमीन पर लेटा हुआ है। आरोपी विजय नीचे झुककर मारेश के गले से बह रहे खून को पीता हुआ भी नजर आता है। वह घायल शख्स को मुक्का मारते और थप्पड़ मारते भी नजर आ रहा है।

रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि केंचरलाहल्ली पुलिस स्टेशन में विजय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि मारेश का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here