Uttar Pradesh: 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घर के बाहर चबूतरे पर लहूलुहान हालत में बुजुर्ग को देख कर स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

0
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग की ईंट-पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या से सनसनी फैल गई है। मर्डर का आरोप नशे में धुत सिरफिरे युवक पर लगा है। खून से लथपथ बुजुर्ग को कराह रहे बुजुर्ग को देख कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही जिले के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि पुलिस अपनी जांच शुरू कर रही है।

घटना जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल कस्बे की है। यहां देर रात इक़बाल जायसवाल नाम के बुजुर्ग की एक नशेड़ी सिरफिरे युवक राशिद ने ईंट-पत्थर से कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी भिलवल कस्बे का ही रहने वाला बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घर के बाहर चबूतरे पर लहूलुहान हालत में बुजुर्ग को देख कर स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने कस्बे में ही छिपे आरोपी नशेड़ी राशिद को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here